BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, road accident • गोरखपुर / बांसगांव • 13-03-2026

गैस लेने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, एजेंसी से 1 KM पहले हादसा, 3 दिन से गैस के लिए भटक रहा था परिवार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपर में गैस सिलेंडर लेने एजेंसी जा रहे 13 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे किशोर बाइक समेत कुछ फीट की दूरी पर जा गिरा।टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से घर में गैस खत्म थी बच्चा उसी कमी को दूर करने सिलेंडर लेकर जा रहा था। परिजनों के अनुसार, किशोर मोटरसाइकिल से पास से गैस एजेंसी पर रसोई गैस लेने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के करवल ग्राम सभा का बताया जा रहा है।

Image Source Here...

सुदामा गैस एजेंसी जाते समय हुआ हादसा मृतक किशोर की पहचान करवल निवासी आयुष साहनी(13) पत्र बिहारी साहनी के रूप में हुई है। वह पड़ोस के किसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से चतुरबंदुआरी स्थित सुदामा गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही था कि एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष मोटरसाइकिल समेत दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन की रफ्तार के चलते आयुष को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर लगने से आयुष के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। शरीर के कई हिस्से पर घाव के निशान हैं। चोट इतनी गहरी थी कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Image Source Here...

तीन दिन से घर में गैस की किल्लत मृतक के बाबा चौथी साहनी ने रोते हुए बताया कि घर में पिछले तीन दिनों से चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था। गैस सिलेंडर खत्म था। परिवार पिछले तीन दिनों से लगातार गैस पाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को लोगों ने बताया कि आज वितरण हो रहा है तो आयुष खुद गैस लाने चला गया। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रहे हैं जिसने किशोर को टक्कर मारी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:14
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस