बांसगांव के यात्रियों को बड़ी राहत, जिला मुख्यालय गोरखपुर के लिए दूसरी बस सेवा शुरू
रूरल न्यूज नेटवर्क।तहसील मुख्यालय
बांसगांव से जिला मुख्यालय गोरखपुर के लिए दूसरी बस सेवा की शुरुआत हो गई है। इस
नई शुरुआत से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिली है। लंबे समय
से इस रूट पर सरकारी बसों के अभाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का
सामना करना पड़ रहा था, जो अब दूर होने
जा रही है।
Image Source Here...
गौरतलब है कि वर्षों पहले
बांसगांव से संचालित होने वाली लगभग एक दर्जन बस सेवाएं धीरे-धीरे बंद हो गई थीं।
इसके बाद क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर आने-जाने के लिए पूरी तरह से टेम्पो और
प्राइवेट टैक्सियों पर निर्भर होना पड़ा था। प्राइवेट वाहनों में अत्यधिक भीड़, असुरक्षित यात्रा और चालकों द्वारा वसूला जाने वाला मनमाना
किराया यात्रियों के लिए हर दिन की एक बड़ी सिरदर्दी बन चुका था।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों
ने इस दिशा में गंभीर पहल की। इसी का नतीजा रहा कि अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में
नगर निगम की ओर से बांसगांव से गोरखपुर के बीच एक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलने लगी थी।
केंद्रीय मंत्री की पहल पर
मिली दूसरी रोडवेज बस
इलेक्ट्रिक बस के बाद, अब क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास
राज्यमंत्री कमलेश पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) के राप्तीनगर डिपो ने एक और रोडवेज बस सेवा शुरू कर
दी है। इस तरह अब इस रूट पर दो-दो सरकारी बसें दौड़ने लगी हैं।
Share On :
×
12:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा