BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Farmer, trap, registration • गोरखपुर / बांसगांव • 14-04-2026

फार्मर रजिस्ट्रेशन के जाल में फंसे किसान, 10 एकड़ वाले भी बेच पा रहे सिर्फ 5 कुंतल गेहूं, किसानों में रोष

रूरल न्यूज नेटवर्क सरकार द्वारा ऐप के माध्यम से चल रही ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जटिल प्रक्रिया और तकनीकी खामियों के कारण किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने से वंचित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई किसानों को मजबूरी में अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही है।

बांसगांव नगर पंचायत में स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां 10 एकड़ जमीन रखने वाले किसान भी महज 5 कुंतल गेहूं ही बेच पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लेखपाल द्वारा रजिस्ट्रेशन में किसान की पूरी जमीन दर्ज नहीं की गई, बल्कि केवल एक गाटा ही शामिल किया गया है। शासन के निर्देशानुसार, जितनी भूमि रजिस्ट्रेशन में दर्ज होगी, उसी के आधार पर खरीद की जा रही है। किसानों की परेशानी बढ़ाने वाला एक और कारण विपणन केंद्र का स्थानांतरण है। पहले यह केंद्र ब्लॉक के पास स्थित था, लेकिन अब इसे करीब 5 किलोमीटर दूर सियारी गहना स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे किसानों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Image Source Here...

तकनीकी खामियों के चलते कई किसान अपनी पूरी जमीन का विवरण दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। इसका असर यह है कि वे न केवल अपनी फसल सरकारी एजेंसियों को बेचने से वंचित हो रहे हैं, बल्कि खाद, बीज और कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी का भी पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

सरकार ने फार्मर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की है। इसके बाद केवल पंजीकृत किसानों को ही सरकारी योजनाओं और क्रय केंद्रों का लाभ मिलेगा। ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा सवाल यही है कि सरकार का अन्न भंडार आखिर भरेगा कौन?

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:05
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा