बांसगांव तहसील समाधान दिवस में अधिकारी अनुपस्थित, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्तता से फरियादी निराश लौटे
रूरल न्यूज नेटवर्क।बांसगांव तहसील
में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण जिलाधिकारी समेत
कई वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल नहीं हो सके, जिससे अपनी
समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आए फरियादी निराश होकर लौट गए।
Image Source Here...
यह संपूर्ण समाधान दिवस
प्रत्येक तीसरे शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होना प्रस्तावित था।
हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के ताल नादौर
में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसके कारण जिलाधिकारी और अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारी वहां
व्यस्त रहे।
अधिकारियों की अनुपस्थिति
के बावजूद, तहसील समाधान दिवस का संचालन नायब तहसीलदार
बांसगांव विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. राजेश झा, चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर, और संबंधित
विभागों के स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र
प्रस्तुत किए। समाचार लिखे जाने तक लगभग 44 मामले प्राप्त
हुए थे, लेकिन जिला स्तरीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी के
चलते किसी भी मामले का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों ने बताया
कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
करना होता है। बड़े अधिकारियों की अनुपस्थिति से लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उनके मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अभियंता संजय सरोज, राजस्व
निरीक्षक आशीष शाही, लेखपाल विवेक रानू, दिलीप
कुमार, नीतीश कुमार, सूर्य प्रकाश, पवन सिंह, रोहित गौड़ और पेशकार
हरिओम सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
Share On :
×
13:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा