BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Prithviraj • गोरखपुर / बांसगांव • 16-05-2026

स्कूल में पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाई, समाजसेवियों ने बच्चों को फल, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं

रूरल न्यूज नेटवर्क बांसगांव के पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी राजन सिंह राजपूत और सूर्य प्रताप सिंह एडवोकेट ने विद्यालय के बच्चों को फल, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं।

Image Source Here...

कार्यक्रम में बच्चों में उत्साह दिखा। अतिथियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, वीरता और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धाओं में से एक थे, जिनकी बहादुरी और स्वाभिमान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मांडवी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। सहायक अध्यापक अनूप सिंह ने भी बच्चों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का महत्व बताया।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को फल, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर गौरव सिंह एडवोकेट, विपिन कुमार सहित विद्यालय परिवार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:04
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा