BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, married, ICU • गोरखपुर / बांसगांव • 14-05-2026

आईसीयू में दूल्हे ने दुल्हन से की शादी, 13 मई को थी शादी, गाड़ी से गिरकर घायल हो गई थी युवती

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक हॉस्पिटल में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। यहां ICU में भर्ती दुल्हन की मांग भरी। पंडित जी ने मंत्र पढ़े। इसके बाद दोनों को 7 वचन दिलाए। बरात में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी शामिल हुआ। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद परिजन, अस्पताल कर्मी और रिश्तेदार भावुक हो गए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन गांव पहुंचा। वहां शादी की अन्य रस्में पूरी कीं। दरअसल, शादी वाले दिन दुल्हन एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने अपने भाई के साथ बाइक से गई थी। एग्जाम देकर लौटते समय रास्ते में पूजा को चक्कर आ गया। वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसका सिर फट गया। घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।

LLB का पेपर देने गई थी दुल्हन, बाइक से गिरी

बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुई थी। दोनों परिवार की रजामंदी पर शादी की डेट 13 मई 2026 तय की गई।

घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। 13 मई को पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर था। सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सिर से खून बहने लगा। भाई ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। शादी की तैयारियों में जुटे घरवाले मौके पर पहुंचे।

महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। घरवाले आनन-फानन में उसे गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने इसकी जानकारी दूल्हा और उसके घरवालों को दी।

डॉक्टर बोले- हालत में सुधार, अभी डिस्चार्ज नहीं करेंगे

सूचना मिलने पर लड़के पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शाम को डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती।

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी। दूल्हा सन्नी ने कहा कि हम बरात लेकर जाएंगे। इसके बाद दोनों परिवार फिर से शादी की तैयारियों में जुट गए।

Image Source Here...

रात एक बजे अस्पताल में सिंदूरदान किया

शाम को सन्नी यादव बरात लेकर दुल्हन के गांव हटवार पहुंचे। यहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी कीं। फिर दूल्हा बोला कि मैं अस्पताल जाकर सिंदूरदान करूंगा। दोनों परिवारों ने भी हामी भर दी। रात करीब 1 बजे दूल्हा सन्नी अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे।

साथ में पंडित जी भी पहुंचे। यहां आईसीयू में भर्ती पूजा के पास पहुंचे। यहां पर पंडित जी ने मंत्र पढ़े और दूल्हे ने पूजा की मांग में सिंदूर भरा। फिर पंडित जी ने सात वजन दिलाए। इसके बाद दूल्हा गांव लौटा और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी कीं। घरवालों ने बताया कि दूल्हा सन्नी ने बीए किया है। नौकरी की तैयारी कर रहा है। हाल ही में यूपी पुलिस की दौड़ में वह फेल हो गया था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस