BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Worker, farmer, labor law • गोरखपुर / बांसगांव • 12-02-2026

मजदूर-किसानों का मार्च, श्रम कानून वापसी व आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क।राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान पर 12 फरवरी 2026, गुरुवार को गोरखपुर के बांसगांव में एक विशाल मजदूर-किसान मार्च निकाला गया। यह मार्च अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

मार्च सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए उपजिलाधिकारी बांसगांव कार्यालय पहुंचा, जहां एक जनसभा आयोजित की गई। इसमें शामिल मजदूरों, किसानों और आशा वर्करों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में चारों श्रम कानूनों को निरस्त करना, अमेरिका परस्त किसान विरोधी ट्रेड डील से बाहर आना, मनरेगा को मजबूत व बहाल करना, आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देना तथा समूह ‘ग’ कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं लागू करना शामिल था।

इसके अतिरिक्त, बिजली बिल माफ करने, प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, गरीबों पर बुलडोजर कार्रवाई बंद करने और जहां गरीब परिवार वर्षों से बसे हैं, उस भूमि का वैध पट्टा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

Image Source Here...

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि मौजूदा नीतियां मजदूरों, किसानों और गरीब तबके के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चारों श्रम कानून पूंजीपतियों के हित में बनाए गए हैं, जिससे श्रमिकों के अधिकार कमजोर हुए हैं, और अमेरिका परस्त ट्रेड डील से देश की कृषि, डेयरी तथा छोटे उत्पादकों पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने मनरेगा को कमजोर करना ग्रामीण गरीबों के साथ अन्याय बताया।

Image Source Here...

राकेश सिंह ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव राकेश सिंह, बांसगांव प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एहतेसामुल हक, चंद्रिका प्रसाद, ऐपवा नेत्री पुष्पा चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव की अध्यक्ष पुष्पा राय, उपाध्यक्ष प्रेमशीला, कौड़ीराम अध्यक्ष अर्चना शुक्ला तथा सचिव मालती कसोधन ने संयुक्त रूप से किया। सभा का संचालन अमित सिंह ने किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस