BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 17-10-2026

डीडीयू का छात्र नेता दुराचारी घोषित, ‘ख’ श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर बना

गोरखपुर : उज्ज्वल सिंह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कर्खिया गांव का निवासी है। वर्तमान में वह कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के अधिकारी आवास में रहता है। एसपी सिटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में समय रहते जानकारी जुटाना है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गेट के सामने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और दूसरे छात्र गुट के बीच मारपीट के मामले में आरोपी छात्र नेता गोलू उर्फ उज्ज्वल सिंह की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस ने उसे दुराचारी घोषित करते हुए ‘ख’ श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर बनाया है। वर्ष 2019 से 2026 तक उसके खिलाफ कैंट और महिला थाने में अब तक 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। 22 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया था। 20 से अधिक छात्रों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को कैंट थाने ले जाया गया। इस दौरान दोनों गुटों के समर्थकों की भारी भीड़ थाने और विश्वविद्यालय गेट पर जुटी रही। करीब दो घंटे तक माहौल गर्म रहा। मामले में एबीवीपी के विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने उज्ज्वल सिंह, सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि हमलावरों के पास अवैध असलहे थे और पीड़ित को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जातिसूचक गालियां देने और साथियों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया था। कैंट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद छात्र नेता ने प्रेसवार्ता कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को बेबुनियाद बताया था। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, उज्ज्वल के खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक कैंट और महिला थाने में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इनमें मारपीट, धमकी, नुकसान पहुंचाने और अन्य आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2023 में महिला थाने में छात्र नेता उज्जव के खिलाफ छेड़खानी की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2026 में दर्ज मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उज्ज्वल सिंह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कर्खिया गांव का निवासी है। वर्तमान में वह कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के अधिकारी आवास में रहता है। एसपी सिटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में समय रहते जानकारी जुटाना है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर निगरानी रखेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:33
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन