BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-11-2026

सुरक्षा की जगह अपनों की जान ले रहे हैं ये लाइसेंसी असलहे

गोरखपुर : दस साल में लाइसेंसी असलहों से 123 लोगों की गई जानदस साल में लाइसेंसी असलहों से 123 लोगों की गई जान किसी ने खुदकुशी की तो किसी ने गुस्से में मार दिया,  24 अप्रैल 2026 गोरखपुर क्लब के संचालक अम्बरीश श्रीवास्तव ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी जान ले ली थी। शौक और सुरक्षा के लिए अम्बरीश ने कुछ साल पहले पिस्टल खरीदी थी। इसने कितनी सुरक्षा की, यह किसी को नहीं पता, लेकिन अपने मालिक की ही जान ले ली यह सबको मालूम है। बड़हलगंज के चौतिसा में 3 मई 2025 की रात रिटायर्ड होमगार्ड हरि नारायण यादव ने गुस्से में आकर अपने बड़े बेटे अनूप यादव और छोटी बहू सुप्रिया को गोली मार दी। बड़े बेटे की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि छोटी बहू इलाज के बाद घर लौट गई। अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में रिटायर्ड होमगार्ड जेल पहुंच गया। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली।12 मई 2025 की शाम पिपराइच के जंगल पकड़ी गांव में 22 वर्षीय सौरभ सिंह ने सीआरपीएफ से रिटायर्ड अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। दादा ने लाइसेंसी बंदूक रखते समय यह सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन यही बंदूक उनके पोते की जान ले लेगी। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। ये तीनों घटनाएं बानगी मात्र हैं। इस तरह की घटनाओं की एक लंबी फेहरिस्त है। हाल यह है कि खुद की रक्षा के लिए रखे जाने वाले लाइसेंसी असलहे अब अपनी या अपनों की ही जान लेने लगे हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं है। पिछले दस वर्षों में हत्या और हत्या के प्रयास के 58 मामले सामने आए हैं, जिनमें लाइसेंसी असलहों का इस्तेमाल हुआ। हालांकि आत्महत्या के आंकड़े इससे अलग हैं। अगर उन्हें भी जोड़ दें, तो यह संख्या 123 तक पहुंच जाती है। लाइसेंसी असलहों से आत्महत्या की भी दर्जनों घटनाएं हुई हैं,चाहे गोरखनाथ क्षेत्र में एनआरएचएम से रिटायर्ड डॉक्टर का मामला हो या कैंट क्षेत्र में एक व्यापारी का। दोनों के घरों में आज भी मातम पसरा है। उरुवा में पुराने विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरे को गोली मार दी। मकान में हिस्सा न देना पड़े, इसके लिए मोहद्दीपुर में एक अधिवक्ता ने अपने सगे भाई को लाइसेंसी असलहों से गोलियों से भून दिया। भाई के हाथों भाई की हत्या से पूरा शहर सन्न रह गया था। अम्बेश्वरी अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यापारी ने किसी बात पर गुस्से में आकर खुद को गोली मार ली। कुछ दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया। लाइसेंसी असलहे घर में भाई-भाई की जान न ले लें, इस खतरे को बुजुर्ग अब बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं,जिनमें बुजुर्गों ने घर की कलह को देखते हुए अपने नाम के असलहों को जमा करना ही बेहतर समझा है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इसे बोझ मानते हुए इससे निजात पाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:27
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद