BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 31-10-2026

गोरखपुर में PET की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 32,170 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर : शुक्रवार को PET की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पालियों को मिलाकर 32,170 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 14,246 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 16,189 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 7,019 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 15,981 उपस्थित और 7,227 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान। हालांकि, गणित और डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) के सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा। वहीं, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश भी शुरू कर दिया गया है। केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। PET-2026 की परीक्षा को लेकर जिले के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले और अपने अनुभव साझा किए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का बताया, जबकि कुछ ने गणित और DI के सवालों को समय लेने वाला बताया। बलिया से परीक्षा देने आए विजय शंकर यादव ने बताया कि पेपर का स्तर मॉडरेट था। प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही बहुत आसान। हालांकि, DI के सवालों में गणना करने के कारण थोड़ा ज्यादा समय लगा। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था को ठीक बताया, लेकिन बिजली की समस्या का भी जिक्र किया। विजय शंकर के मुताबिक, बिजली चले जाने पर करीब पांच मिनट तक रुकना पड़ रहा था। बलिया से आए प्रवीण कुमार ने बताया कि गणित के सवालों में सबसे ज्यादा उलझन हुई। इन्हें हल करने में बाकी प्रश्नों की तुलना में ज्यादा समय लगा। हालांकि, सामान्य ज्ञान के सवाल अच्छे थे और उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पेपर बहुत कठिन नहीं था।रामकोला से परीक्षा देने आईं खुशी गिरी ने बताया कि पेपर का ज्यादातर हिस्सा आसान था, लेकिन गणित के सवालों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। गणित के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। बाकी सवालों को हल करने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। गोरखपुर की शैलजा त्रिपाठी ने बताया कि पेपर का स्तर आसान से मॉडरेट था। परीक्षा में अलग-अलग क्षेत्रों से सवाल पूछे गए थे। करेंट अफेयर्स के प्रश्न काफी आसान थे। रीजनिंग के सवाल भी बहुत कठिन नहीं थे, लेकिन DI के कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल आए। उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:52
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश