कचहरी से काली मंदिर मार्ग को साल के अंत तक बनेगी स्मार्ट
गोरखपुर : गोलघर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के प्रतिनिधियों को नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने आश्वस्त किया कि कचहरी चौक से काली मंदिर तक स्मार्ट सड़क का निर्माण दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 0.84 किमी लम्बी इस सड़क का 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है, शेष काम तेजी और गुणवत्ता के साथ करने के लिए उन्होंने फर्म को निर्देशित किया। बुधवार को निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुंचे मुख्य अभियंता ने कहा कि अनुबंध के मुताबिक 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण होना है लेकिन व्यापार हित में दिसंबर तक काम पूरा करने में जुटे हैं। निरीक्षण एवं बैठक में अवर अभियंता अवनीश भारती, शोभित शेखर, गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही, गौरी शंकर सरावगी, सहसंयोजक नवीन चौरसिया, महामंत्री संजय जालान समेत अन्य उपस्थित रहे।