BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 30-09-2026

योगी ने दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग, गोरखपुर में 127 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

गोरखपुर : क्लब में सीएम योगी ने बुधवार दोपहर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और आधुनिक सहायक उपकरण बांटे। कार्यक्रम में 509 लाभार्थियों को करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से 664 उपकरण दिए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगों की रोजमर्रा की गतिविधियों को आसान बनाना है। योगी ने कहा- किसी भी समाज की असली पहचान है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक कितनी मजबूती के साथ पहुंच पा रहा है। बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजना पहुंच रही है। पिछले 12 सालों में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने यह काम किया है। जिसके पास घर नहीं उसे घर दिया जा रहा है। जिसके पास सिलेंडर नहीं, उसे गैस सिलेंडर दिया गया। युवाओं को रोजगार और नौकरियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम में 127 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई। इसके अलावा 25 लाभार्थियों को ई-ट्राईसाइकिल और 70 को सामान्य ट्राईसाइकिल दी गई। इन उपकरणों से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर कम निर्भर रह सकेंगे। दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए भी विशेष उपकरण बांटे गए। 155 लाभार्थियों को 319 स्मार्ट केन और ब्रेल किट दी गई। कार्यक्रम में एक लाभार्थी को ब्रेल लिपि में श्रीमद्भगवद्गीता और एक लाभार्थी को ब्रेल रामायण दी गई। इसके अलावा पांच मेधावी दिव्यांगों को स्मार्टफोन और पांच छात्र-छात्राओं को विशेष पाठ्य पुस्तकें दी गईं। योगी ने कहा- टोक्यो पैरालिंपिक में मैंने दिव्यांगों का सामर्थ्य देखा है। पदक केवल मजबूत भुजा से नहीं, मजबूत हौसले से आते हैं। 

योगी ने कहा- यूपी देश का ऐसा राज्य है, जहां पर दिव्यांगों के लिए दो-दो विश्वविद्यालय हैं। दिव्यांगों को पीएम सम्मान निधि से, पीएम विश्वकर्मा से, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से, प्रधानमंत्री स्टैंड अप स्कीम से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। हमारी सरकार सुरक्षा और स्वावलंबन दोनों को लेकर एक साथ चल रही है।आज इसीलिए जिन बच्चों को यहां पर स्मार्टफोन वितरित किए हैं। ब्रेन लिपि में शिक्षण सामग्री दी गई है। आज मुझे बताते हुए काफी प्रशंसा हो रही है कि हम लोग यहां पर जिन बच्चों को आधुनिक किट दिए हैं। वह लोग अपने क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:21
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस