BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 03-11-2026

गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे चिंपैंजी और जिराफ

गोरखपुर : शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में चिंपैंजी और जिराफ को रखने के लिए नए बाड़े बनाए जाएंगे। इसके लिए चिड़ियाघर के मास्टर ले आउट में बदलाव किया जाएगा। वहीं, रेस्क्यू कर लाए जाने वाले वन्यजीवों को रखने के लिए अस्पताल परिसर में चार नए सेल बनाए जाएंगे। इसके अलावा शेर के बाड़े में क्राल (वन्यजीवों को कुछ समय के लिए सुरक्षित रखने का स्थान) और दरियाई घोड़े के लिए नया तालाब तैयार किया जाएगा। सोमवार को प्राणि उद्यान सोसाइटी की सातवीं बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण महेंद्र प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन्यजीवों की सुरक्षा और बीमारियों से बचाव पर भी चर्चा हुई।  कीपर और स्वीपर को वन्यजीवों की देखभाल, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चिड़ियाघर में दर्शकों के आकर्षण के लिए सोहगीबरवा वन प्रभाग के लक्ष्मीपुर से 102 साल पुराना रेल इंजन लाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसे प्राणि उद्यान में प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 6.22 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया। इससे वन्यजीवों के भोजन, कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा बेमुरी, वन निगम के एमडी एपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक डॉ. बीसी ब्रह्मा, निदेशक सूरज कुमार, डीएफओ शुभम सिंह और उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के डॉ. पराग निगम और आईवीआरआई बरेली के डॉ. एम पावड़े भी जुड़े थे। शासन की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य अरविंद विक्रम चौधरी ने दर्शकों की सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होंने लंबे समय से बंद कैंटीन को तत्काल शुरू कराने, परिसर में गोल्फ कार्ट की व्यवस्था करने और दर्शकों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बच्चों के लिए वन्यजीवों से जुड़ी ज्ञानवर्धक जानकारी वाले साइनबोर्ड और आकर्षक गतिविधियां शुरू करने का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही नौकायन की तरफ चिड़ियाघर का दूसरा गेट व टिकट काउंटर खोलने की मांग की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:06
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश