BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Barhalganj • गोरखपुर / बड़हलगंज • 22-05-2026

बड़हलगंज में 2.5 किमी पक्की सड़क बनेगी, 23 मई से होगी शुरुआत, खुटभार ढ़ाला से हनुमान मंदिर तक होगा निर्माण

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज क्षेत्र स्थित ददरी गांव के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा सड़क निर्माण का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। एमएलसी सीपी चंद की पहल पर खुटभार ढ़ाला से पीपा पुल होते हुए हनुमान मंदिर तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य शनिवार सुबह से शुरू किया जाएगा।

Image Source Here...

ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह खराब हो जाता था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। विशेषकर स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क बनाने की गुहार लगाई थी।

इस सड़क के बनने से ददरी गांव सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को अब बाजार, अस्पताल और स्कूल तक पहुंचने में आसानी होगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में भी सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने जोर दिया कि गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा है।

सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने और कार्य शुरू होने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने एमएलसी सीपी चंद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी। शनिवार से पटरी निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब लोगों को जल्द ही पक्की सड़क की सौगात मिलने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस