MMMUT में AI बनाएगा क्वेशन पेपर, प्रिंटिंग और पैकिंग भी करेगा
गोरखपुर : मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी में AI की मदद से क्वेश्चन पेपर तैयार किए जाएंगे, जिससे पेपर लीक को रोका जा सकेगा। इसके लिए हर सेमेस्टर के में टीचर्स से एक क्वेशन बैंक तैयार करवाया जाएगा।जिसके माध्यम से AI कोर्स के हिसाब से बैलेंस्ड पेपर तैयार करेगा। पेपर की प्रिंटिंग और पैकिंग भी एआई ही पूरी करेगा। इसका फायदा होगा कि यह पता चल नहीं पाएगा कि पेपर में किस टीचर के सैंपल मॉडल के प्रश्न शामिल किए गए हैं। साथ ही प्रश्न ज्यादा कठिन या आसान होने की शिकायतें भी कम हो जाएंगी। टीचर्स की ओर से तैयार प्रश्नपत्र तब तक नहीं हटाए जाएंगे जब तक पेपर का पैटर्न नहीं बदलेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक यह फैसला नीट पेपर लीक को देखते हुए लिया गया है।
AI के माध्यम से ही प्रिंटिंग और पैंकिंग के बाद तैयार क्वेशन सीधे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसी भी व्यक्ति के हाथ में पेपर से पहले पेपर नहीं लगेगा। जिससे उसकी गोपनीयता बनी रहेगी। जानकारी के मुताबिक एआई सिस्टम को डेवेलप करने वाली प्राइवेट कंपनी से यूनिवर्सिटी जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। कंपनी से बात भी हो गई है। कॉन्ट्रैक्ट होने बाद अगले सेशन से इस योजना को लागू किया जा सकेगा।
इस सिस्टम के तहत 5000 पेपर बैंक का सेट तैयार किया जाएगा। उसके बाद जितने क्वेशन का पेपर बनाना होगा, उस हिसाब से कमांड AI को दिया जाएगा। उसके बाद तय पैटर्न के अनुसार पेपर तैयार करके उसकी प्रिंटिंग और पैकिंग AI ही कर देगी।म