BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

रेलवे ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर 7.66 लाख ठगे

गोरखपुर : रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के दो युवकों से 7.66 लाख रुपये ठगी के आरोपी आजमगढ़ के गंभीरपुर रामपुर निवासी अजीत कुमार सिंह को को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर दोनों की दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। रकम लेने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। दोनों युवक नियुक्ति पत्र लेकर एक मई को रेलवे कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद संपर्क में नहीं आया। कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के खौतही निवासी जान आलम और तमकुहीराज निवासी साकिर अली रिश्तेदार हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। दोनों ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि आठ फरवरी 2026 को गोरखपुर आते समय रोडवेज बस में उनकी अजीत कुमार सिंह से बातचीत हुई थी। आरोप है कि अजीत ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहते हुए ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए दोनों से छह-छह लाख रुपये मांगे और आधी रकम पहले तथा शेष नियुक्ति के बाद देने की बात कही।

तहरीर के मुताबिक 15 फरवरी से अलग-अलग तारीखों में अजीत के बताए एसबीआई खाते में मामा अब्दुल मुनाफ के खाते के जरिए 5.16 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा दोनों ने मिलकर 2.50 लाख रुपये नकद दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से नियुक्ति पत्र दिए। इनमें एक मई 2026 को ज्वाइनिंग की तारीख अंकित थी।

दोनों युवक एक मई को शैक्षणिक दस्तावेज लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने अजीत से संपर्क किया। आरोप है कि उसने अगले दिन खुद साथ चलकर ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद उसका संपर्क नहीं हो सका, शिकायत मिलने के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित एयरटेल टावर के पास किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:15
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR