BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, arreste, firing, celebratory • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-02-2026

हर्ष फायरिंग करने का आरोपी अरेस्ट, आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क। गगहा क्षेत्र के पांडेयपार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से डीजे ऑपरेटर की मौत गई थी। इस मामले में आरोपी गुरमही गांव के आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया।

पुलिस को चश्मदीदों ने बताया कि शनिवार को शादी समारोह में माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा था। बारात में बज रहे डीजे पर फरमाइश हुई और गाना बजा ''चली समियाना में तोहरे चलते गोली...''। इसी गाने की धुन पर थिरकते हुए आरोपी आदर्श उर्फ पंकज गुप्ता ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। जैसे ही गाने के बोल गूंजे, पंकज गुप्ता ने फायरिंग शुरू कर दी।

उसने लगातार पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली सीधे डीजे ऑपरेटर के सिर में लगी और वहां सन्नाटा पसर गया।

बताया जा रहा है कि तीन साल पहले पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद पंकज खुद को इलाके का रसूखदार दिखाने की कोशिश में रहता था। वह पेंट की दुकान संचालित करता है। इसके साथ ही ठेकेदारी भी करता है।

Image Source Here...

गोरखपुर के गगहा इलाके में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरु कृपा मैरेज हाल से लगभग 100 मीटर पहले हुई, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान डीजे ऑपरेटर छोटू (18) के रूप में हुई।

Image Source Here...

नाचने में चलाई गोली

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। गगहा पांडेपार निवासी हरि गोविंद गुप्ता के पुत्र शुभ्रांश की बारात घर से निकलकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित गुरु कृपा मैरेज हाल में जा रही थी। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात मैरेज हाउस से 100 मीटर पहले ही थी कि बारात में शामिल एक युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि उसने लगातार तीन फायर किए, जिनमें से दो गोली हवा में चली गईं, जबकि तीसरी गोली डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी। गोली लगते ही डीजे ऑपरेटर छोटू (18) मौके पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छोटू गोला थाना क्षेत्र के गौशाला गांव का निवासी था और डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था।

हादसे के बाद कई बाराती लौट गए

घटना के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया। लड़की पक्ष फरीदाबाद से शादी के लिए कौड़ीराम आया था। हादसे के बाद कई बाराती लौट गए, हालांकि वैवाहिक रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस