BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-10-2026

गोरखपुर में सपा प्रत्याशी से धक्का-मुक्की, 25 शहरों में हंगामा-मारपीट, 11 MLC सीटों पर 55.24% वोटिंग

गोरखपुर : यूपी में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 55.24 फीसदी वोट डाले गए। अब नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली और जालौन समेत 25 शहरों में हंगामा और मारपीट हुई। प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लॉक में वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स की पैकिंग के दौरान एजेंटों ने दरवाजा बंद करने का विरोध किया। देर होने पर उन्होंने धक्का देकर कुंडी तोड़ दी। इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थक मतदाताओं को रोका जा रहा है। चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सो रहा है। भाजपा को ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोल लेनी चाहिए। आगरा में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इस्लाम कबूल कर लेंगे। मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने भाजपा और सपा नेताओं के बीच मारपीट हुई। सपा का आरोप है कि मंत्री मतदान के दौरान कई लोगों को बूथ के अंदर ले गए। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि वह बूथ के बाहर मीडिया को बाइट दे रहे थे। झांसी में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण मतदान नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा 79.01% वोटिंग गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर हुई। सबसे कम मतदान 39.81% मेरठ खंड स्नातक सीट पर हुआ। शिक्षक खंड की 6 और स्नातक खंड की 5 सीटों पर 152 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 14.28 लाख मतदाताओं के लिए 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे।  मुरादाबाद में यूपी सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना सपा की मानसिकता दिखाता है। पहले पार्टी को EVM से दिक्कत थी, अब बैलेट पेपर से है। चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणाम आने पर सपा को अपनी जमीनी हकीकत का अंदाजा हो जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:15
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश