BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 28-10-2026

गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव का रिजल्ट आज, देवेंद्र प्रताप और विनय तिवारी की प्रतिष्ठा दांव पर

गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना का परिणाम मंगलवार देर रात तक आने की संभावना है। इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच मुकाबले के साथ कई नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। भाजपा से टिकट की तैयारी कर रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी ने टिकट नहीं मिलने पर सपा का दामन थाम लिया था। उनके सपा से चुनाव लड़ने के कारण दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस चुनाव के नतीजे पर भाजपा के बागी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और भाजपा व शर्मा गुट के पदाधिकारियों की नजरें टिकी हैं। नतीजा इन नेताओं के राजनीतिक प्रभाव और आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा से इस चुनाव की तैयारी कर रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी को जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने चुनाव में जोर लगा दिया। वहीं, भाजपा ने भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा से जुड़े रहे किसी नेता का सपा में जाकर चुनाव जीतना पार्टी के लिए राजनीतिक झटका माना जा सकता है। इसी वजह से चुनाव के नतीजे को दोनों दलों के लिए अहम माना जा रहा है। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी डॉ. संजयन त्रिपाठी को सपा में शामिल कराने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में संजयन की जीत से विनय शंकर तिवारी का राजनीतिक कद बढ़ सकता है। वहीं, हार की स्थिति में ब्राह्मणों के सपा के साथ जाने को लेकर बन रही चर्चाओं को झटका लग सकता है। भाजपा से बगावत करने वाले पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के लिए भी यह चुनाव अहम माना जा रहा है। नतीजे से यह भी पता चलेगा कि क्षेत्र में इन नेताओं का प्रभाव कितना रहा। सबसे ज्यादा नजरें भाजपा के स्नातक क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने को लेकर हुए कथित अपमान के बाद से उनकी भाजपा से नाराजगी की चर्चा रही है। शुरुआत में उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए मतदान के दिन अपमान का बदला लेने के लिए वोट देने की अपील की थी। मतदान से दो दिन पहले वह खुद भी चुनाव प्रचार में उतर गए। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का दायरा एक जैसा होने के कारण उनके समर्थन से संजयन त्रिपाठी को फायदा मिलने की चर्चा है। देवेंद्र प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने संजयन को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई। ऐसे में चुनाव का नतीजा देवेंद्र प्रताप सिंह के राजनीतिक प्रभाव और भाजपा के साथ उनके रिश्तों की दिशा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चुनाव के नतीजे से भाजपा और शर्मा गुट के कई पदाधिकारियों की भूमिका भी सामने आएगी। दोनों दलों के लिए यह चुनाव अपने समर्थकों को एकजुट रखने और शिक्षक मतदाताओं के बीच प्रभाव साबित करने का मौका है। मंगलवार देर रात तक आने वाले परिणाम पर सभी की नजरें रहेंगी। जीत-हार से न सिर्फ पार्टी की रणनीति का आकलन होगा, बल्कि चुनाव में सक्रिय रहे नेताओं के राजनीतिक प्रभाव की भी परीक्षा होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते