BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 04-11-2026

गोरखपुर के पहले नेत्र सर्जन डॉ. नरेंद्र मोहन सेठ का निधन

गोरखपुर : डाॅ. नरेंद्र मोहन सेठ ने 99 वर्ष की आयु में मंगलवार को बेतियाहाता स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह जिले के पहले नेत्र सर्जन थे। उनकी पहचान सिर्फ एक कुशल चिकित्सक के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे इंसान के रूप में थी, जिसने चिकित्सा को सेवा का माध्यम बनाया। गरीबों को आंखों की रोशनी देने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपना जीवन समर्पित किया, बल्कि शहर के बीचोंबीच दो एकड़ जमीन पर सीतापुर आई हॉस्पिटल की स्थापना कर हजारों जरूरतमंदों के उपचार का रास्ता खोला। डाॅ. सेठ का जीवन संघर्ष, संकल्प और सेवाभाव की मिसाल रहा। देश के बंटवारे के समय वह लाहौर के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे। जुलाई 1947 में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने पर उन्हें माता-पिता और बहनों के साथ अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। परिवार दिल्ली के शरणार्थी शिविर में पहुंचा। बाद में पाकिस्तान से आए मेडिकल छात्रों को भारतीय मेडिकल कालेजों में प्रवेश दिया गया। डा. सेठ को 30 अन्य छात्रों के साथ पटना मेडिकल कालेज आवंटित हुआ। शुरुआती दिन शिविर और मंदिर में गुजारने पड़े। वर्ष 1950 में एमबीबीएस और 1952 में पंजाब से एमएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सीतापुर आई हास्पिटल में नौकरी शुरू की। वहां के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने गोरखपुर में गरीबों के लिए नेत्र अस्पताल खोलने की सलाह दी। डा. सेठ 1953 में गोरखपुर आ गए और रीड साहब की धर्मशाला में अपना अस्पताल शुरू किया। मरीजों से मिलने वाली एक-दो रुपये की चंदा राशि के लिए उन्होंने मेज पर एक बाक्स रख दिया था। इसी तरह जुटे करीब 20 हजार रुपये से अस्पताल का पहला ब्लाक 1956 में तैयार हुआ। स्व. बीएम सहाय ने अस्पताल के लिए दो एकड़ जमीन दान की थी। बाद में इसका विस्तार 3.3 एकड़ में हो गया। सात वर्षों के भीतर यह अस्पताल 150 बेड की सुविधा वाले संस्थान के रूप में विकसित हो गया। डाॅ. सेठ का सेवाभाव अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं था। दूरदराज के गांवों में गरीब मरीजों तक पहुंचने के लिए वह साइकिल, हाथी और बैलगाड़ी तक से सफर करते थे। एक बार निचलौल में चिकित्सा शिविर लगाने के बाद बैलगाड़ी से सिसवा जाते समय डाकुओं ने उन्हें घेर लिया था। उनकी पहचान जानने के बाद डाकुओं ने उन्हें छोड़ दिया। डा. नरेंद्र मोहन सेठ ने अपने जीवनकाल में तीन लाख से अधिक नेत्र आपरेशन किए और 15 लाख से अधिक नेत्र रोगियों का उपचार एवं सेवा की। 2500 से अधिक नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी 92 वर्ष की आयु तक वे समाज की सेवा में सक्रिय रहे। उनके निधन के साथ गोरखपुर की चिकित्सा सेवा के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:38
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द