BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 15-09-2026

गोरखपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी शुरू

गोरखपुर: अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार इस बार भी शहर में तीन स्थानों पर कृत्रिम तालाब तैयार किए जा रहे हैं।एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़ में इन तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम की टीम इन दिनों तीनों स्थानों पर तेजी से काम कर रही है।अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कृत्रिम तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू होगा। जनपद में इस बार 150 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें बड़ी संख्या शहरी क्षेत्र में है। अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचेंगे।प्रशासन और नगर निगम की कोशिश है कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम तालाबों में ही कराया जाए, ताकि नदियों और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके। नगर निगम के अवर अभियंता दीपक शाह ने बताया कि एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़ में कृत्रिम तालाब बनाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब दो दिन में तीनों स्थानों पर तालाबों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इनमें पानी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रद्धालुओं को प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए एप्रोच मार्गों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। रास्तों पर जहां जरूरत है, वहां मरम्मत और समतलीकरण का काम कराया जा रहा है। नगर निगम की टीम विसर्जन के दौरान भीड़ को देखते हुए रास्तों और विसर्जन स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि तीनों विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। यहां पीए सिस्टम, कंट्रोल रूम, लाइटिंग, पेयजल और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा, जिससे प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से तालाब तक पहुंचाकर विसर्जित कराया जा सके। विसर्जन के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर काम में तेजी लाने के लिए जेसीबी और हाइवा भी उपलब्ध रहेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:23
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।