BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-09-2026

गोरखपुर में बच्चे पर कुत्तों के झुंड का हमला

गोरखपुर : बड़हलगंज के तिलकनगर बेइली मोहल्ले में स्कूल से घर लौट रहे पांचवीं कक्षा के छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्चा घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया गया। तिलकनगर बेइली निवासी अनूप जायसवाल के बेटे शिवांश पर बुधवार को यह हमला हुआ। शिवांश स्कूल से घर लौट रहा था। घर के दरवाजे के पास मौजूद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर हाथ और पांव में कई जगह काट लिया। आसपास के लोगों के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मोहल्ले के अनूप जायसवाल, राजेंद्र मौर्य और सोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या अचानक बढ़ गई है। कुत्तों के झुंड अक्सर राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अकेले आने-जाने वालों को कुत्ते दौड़ा लेते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पानी बढ़ने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कुत्ते शहरी क्षेत्र की ओर आ गए हैं। इसी वजह से कस्बे के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी अधीक्षक व्यास कुशवाहा ने आवारा कुत्तों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि कुत्ता काट ले या त्वचा पर खरोंच आ जाए, तो घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद बिना देर किए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। रेबीज से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि कस्बे में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों से स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों और घनी आबादी वाले मोहल्लों में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद