BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bodybuilder • गोरखपुर / बड़हलगंज • 03-06-2026

बॉडी बिल्डर प्रदीप वाल्मीकि ने किया नेशनल क्वालीफाई, दिल्ली से लौटने पर भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर

रूरल न्यूज नेटवर्क। मसल मेनिया इंडिया 2026 प्रतियोगिता में नेशनल क्वालिफाई कर दिल्ली से लौटे बॉडी बिल्डर प्रदीप वाल्मीकि का बड़हलगंज में जोरदार स्वागत किया गया। संसारपार निवासी प्रदीप की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Image Source Here...

प्रदीप वाल्मीकि के बड़हलगंज पहुंचने पर अंबेडकर चौक पर उनके भाई इंद्रजीत वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। ढोल-ताशों की गूंज और जयकारों के बीच उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अंबेडकर चौक से कॉलेज रोड होते हुए द पावर जिम तक एक स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान समर्थकों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रदीप वाल्मीकि के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी वे बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

Image Source Here...

स्वागत समारोह में प्रधान संजय कुमार राणा, पुष्कर, पूर्व प्रधान विनोद कुमार रजौली, प्रधान अनंत कुमार सकराखोर, पूर्व प्रधान संतोष कुमार चौतीसा, भीम सेवा आश्रम के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार बौद्ध, देवनारायण बौद्ध, अध्यापक संतोष कुमार, कमल प्रसाद कोडारी, प्रमोद कुमार भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रधान रोहित कुमार पाजूपार, चंदन राणा, दीपू भारती, सोनू कुमार, बाबूलाल भारती, संतोष कुमार, बृजेश कुमार भारती, सौरभ कुमार और डॉ. पी.डी. राव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदीप वाल्मीकि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस