BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Eid-ul-Adha • गोरखपुर / बड़हलगंज • 28-05-2026

ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत से मना, ईदगाहों-मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जिले के गोला, बड़हलगंज और उरुवा क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की तथा भाईचारे की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद हजरत इब्राहिम की सुन्नत के अनुसार कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। त्योहार के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Image Source Here...

इस्लामी परंपरा के अनुसार, कुर्बानी के गोश्त का एक हिस्सा घर के लिए, दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांटा गया। लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार गरीबों में सदका और खैरात भी बांटी। बड़हलगंज स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद और पंडितपुरा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर मौलानाओं के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी रामसमुख, पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल ने लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Image Source Here...

बड़हलगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद-उल-अजहा पूरे अकीदत के साथ मनाई गई। बेदौली, कुराव, सकतपुरा, बालभीटी, नेवादा, भीटी जमीन, फरसाड़, धुधुरी, टाड़ा, कोल्हुआ, कुल्दवाबारी और दुबौली समेत कई गांवों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कुर्बानी दी और गरीबों में खैरात बांटी।  गोला कस्बे की ईदगाह सहित जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, सुहानी मस्जिद और सराय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। परसा उर्फ अगलहवा, कोहड़ी, खिरकिटा दीगर, सेमरी, चौकड़ी, चक महेशपुर, पड़ौली, रानीपुर, परसा राजगढ़, गोपालपुर और परसिया समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों व ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई।

उरुवा क्षेत्र में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की और कुर्बानी दी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:05
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस