गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
N/A
/ गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की...
• desk
•
गोरखपुर
• 14-09-2026
गोरखपुर में स्मार्ट मीटरों की मनमानी, बिना बकाया कट रही बिजली
जीनस कंपनी के जीई सीरीज के स्मार्ट मीटर अचानक हो जा रहे बंद।
गोरखपुर : जीनस कंपनी के स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं, जहां बिना बकाया के भी बिजली कट जा रही है। बिल बनने में देरी और अचानक बिजली कटौती से हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। मोहद्दीपुर की एक महिला उपभोक्ता का भी बिजली का बिल समय से जमा होता है। सितंबर का बिल अभी बना नहीं कि अचानक बिजली कट गई। जीनस कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी बिना बकाया बिजली कटने पर हैरानी जताई। बाद में किसी तरह आपूर्ति शुरू हुई। दोनों उपभोक्ताओं की तरह गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई उपभोक्ता बिना बकाया बिजली कटने की समस्या से परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिल बनने के पहले की कट जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं का बकाया न पता होने के कारण और दिक्कत हो रही है। नगरीय विद्युत वितरण खंड मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।गोरखपुर-बस्ती मंडल में तकरीबन आठ लाख परिसर में स्मार्ट बिजली मीटर लगा दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का सबसे बड़ा उद्देश्य सही और समय से बिलिंग है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। महीने की 10 तारीख की बजाय 15-16 तारीख तक बिल बन रहा है। इस कारण उपभोक्ता भी परेशान हैं।
Share On :
×
23:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।