BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, stunt • गोरखपुर / बड़हलगंज • 20-05-2026

सरयू पुल पर युवाओं का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर नदी में कूद रहे, सुरक्षा जाली की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू नदी पुल इन दिनों युवाओं के खतरनाक स्टंट का केंद्र बन गया है। नगर पंचायत बड़हलगंज क्षेत्र स्थित इस पुल से दर्जनों युवक रोजाना नदी में छलांग लगाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन खतरनाक गतिविधियों के बावजूद, प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Image Source Here...

दोपहर और शाम के समय पुल पर युवाओं की भीड़ जमा हो जाती है। कई युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनवाते हुए पुल से नदी में कूदते हैं। इन वीडियो को बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया जाता है। वायरल होने की होड़ में युवा लगातार अधिक खतरनाक स्टंट करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरयू नदी का बहाव कई स्थानों पर तेज है और नदी की गहराई भी अधिक है। ऐसे में थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। पूर्व में भी नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

Image Source Here...

नगर पंचायत, विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से पुल के दोनों किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जाली लगने से युवाओं द्वारा स्टंट करने और नदी में छलांग लगाने की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं हो सकी है।

पुल पर न तो पुलिस की नियमित निगरानी रहती है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल पर तत्काल सुरक्षा जाली लगवाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। इससे युवाओं को खतरनाक स्टंट करने से रोका जा सकेगा और किसी बड़े हादसे से पहले प्रभावी कदम उठाया जा सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस