BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 28-09-2026

गोरखपुर में बीमार बेटे को दिखाने जा रहे दंपति को डंपर ने रौंदा

पीपीगंज : 12 वर्षीय इकलौते बेटे को इलाज के लिए कैंपियरगंज ले जा रहे दंपति को रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने पीपीगंज बाईपास पर पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे राजू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी रम्भा देवी (35) ने जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय उनका बेटा आदर्श अपने मामा के साथ दूसरी बाइक से आगे निकल गया था, जिससे वह हादसे की चपेट में आने से बच गया। दंपति की मौत की खबर घर पहुंचते ही तीन बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला रबेलिया निवासी राजू यादव फर्नीचर मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को उनका 12 वर्षीय बेटा आदर्श बीमार था। उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए राजू अपनी पत्नी रम्भा के साथ बाइक से कैंपियरगंज क्षेत्र के इंदरपुर जा रहे थे। आदर्श अपने मामा के साथ दूसरी बाइक पर उनके आगे निकल गया था। दोपहर करीब तीन बजे गोरखपुर-सोनौली हाईवे के पीपीगंज बाईपास मार्ग पर वन विभाग चौकी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर दोनों को रौंदते हुए कैंपियरगंज की ओर फरार हो गया। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रम्भा देवी को पुलिस ने जंगल कौड़िया सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर पीपीगंज पुलिस और सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर पुलिस डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

राजू और रम्भा के तीन बच्चे हैं। इनमें आदर्श (12), आस्था (8) और रिया (6) हैं। जिस बेटे को बीमारी की हालत में डॉक्टर को दिखाने के लिए दोनों घर से निकले थे, उसे शायद यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि कुछ ही देर बाद उसके माता-पिता उसके साथ नहीं होंगे। आदर्श दूसरी बाइक से आगे निकल गया था, इसलिए उसकी जान बच गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय राजू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस अज्ञात डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:24
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस