BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 17-09-2026

विनोद तावड़े आज आएंगे गोरखपुर

गोरखपुर : 10 प्रशासनिक और संगठन के लिहाज से 12 जिले आते हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी प्रभारी की पहला दौरा है। कार्यक्रम तय होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय गोरखपुर पहुंच गए हैं। दो दिन में ताबड़तोड़ बैठकों के जरिए तावड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मिलकर यहां के जमीनी हालात को समझने की कोशिश करेंगे। सभी से फीडबैक भी मांगा जाएगा। दो दिवसीय प्रवास में क्षेत्रीय टीम के साथ जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वह दो दिनों तक गोरखपुर में रहकर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों को लेकर संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जीत की रणनीति पर मंथन करेंगे। गुरुवार को वह क्षेत्रीय कार्यालय में दिन में एक बजे क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में सहजनवा विधानसभा में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। प्रवास के पहले दिन तावड़े सहजनवां विधानसभा क्षेत्र स्थित आदर्श पद्धति विद्यालय (अटल आवासीय विद्यालय) में आयोजित आशीर्वाद का दीया व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रहेगा। दूसरे दिन भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में क्षेत्रीय स्तर की बैठक हैं। इसके बाद क्षेत्रीय मीडिया एवं सोशल मीडिया बैठक होगी। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने सहित मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से जुड़े विषयों पर संवाद होगा। अगले चरण में तावड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 18 की शाम को वह अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी का प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन और विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद से संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। माना जा रहा है कि विनोद तावड़े का फोकस उन सीटों पर अधिक है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी। उनका विशेष फोकस बस्ती और आजमगढ़ मंडल पर संभावित है। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े के आगमन और गुरुवार से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के बीच क्षेत्र की टीम अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। इसके साथ ही विधायकों और महापौर ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तैयारियों के बाबत जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान को पूरी संजीदगी से आयोजित करने का निर्देश दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:23
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।