BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 23-09-2026

गैस ग्राहकों के लिए आफत... 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए

गोरखपुर : एलपीजी सिलेंडर बेचने वाले वितरकों ने सिलेंडर की डिलीवरी में तत्काल 75 रुपये बढ़ाने, केवाईसी के एवज में 236 रुपये देने समेत अन्य मांगों को लेकर अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। वितरकों ने 26 अक्टूबर को पूरे देश में हड़ताल की जानकारी दी है। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की भी घोषणा की है।

मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वितरकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन डा. वैभव शर्मा को सौंपा। बताया कि एक सितंबर से वितरक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि नान फ्यूल रिलेटेड/एआरबी उत्पादों की बिक्री के लिए वितरकों पर कथित रूप से डाले जा रहे दबाव को समाप्त करना जरूरी है। तेल कंपनियों द्वारा नान-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री को लेकर उन पर बिक्री लक्ष्य निर्धारित नहीं किए जाने चाहिए। इंडेंट में जबरन बदलाव की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। एसोसिएशन ने एफटीएल की बिक्री को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पीएनजी के अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था वापस लेनी चाहिए।

एलपीजी वितरकों ने विभिन्न समस्याओं और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के साथ बैठक की। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गैस वितरकों से कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था सुचारु रखें। ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:40
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल