BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 16-10-2026

गरबा और डांडिया के नाम पर अश्लीलता, गोरखपुर में बजरंग दल ने लगाया आरोप

गोरखपुर : गरबा और डांडिया के नाम पर पंडालों में अश्लील गाने बजाए जाने को लेकर बजरंग दल ने कड़ी नाराजगी जताई है। ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस की मीडिया सेल ने रिप्लाई करते हुए जांच करने की बात कही है। दल का कहना है कि ऐसे गानों से पवित्र धार्मिक आयोजनों की गरिमा खराब हो रही है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।बजरंग दल ने शुक्रवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट का कुछ वीडियो एक्स पोस्ट पर पोस्ट किया। साथ ही गोरखपुर पुलिस, यूपी पुलिस, CM ऑफिस और योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दल को जानकारी मिली कि शहर में गरबा और डांडिया कार्यक्रम के आयोजन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले और अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं। सूचना पर दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गेट पर ही उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम परिसर में कुछ गैर हिंदू / मुस्लिम युवक भी शामिल थे। यह गरबा जैसे पवित्र और सांस्कृतिक पर्व की मर्यादा का खुला अपमान है। यह सीएम सिटी है, यहां इस प्रकार का कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगता है और धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:36
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार