BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 23-09-2026

पेप्सिको से लेकर अडानी सीमेंट तक... गोरखपुर के गीडा में निवेश की रफ्तार बढ़ाकर विदा हुईं अनुज मलिक

गोरखपुर : गीडा में 17 सितंबर 2023 से सितंबर 2026 तक करीब तीन साल चार दिन के कार्यकाल में आइएएस अधिकारी अनुज मलिक के नेतृत्व में औद्योगिक निवेश और विस्तार को गति मिली। प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें संतकबीरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह मिर्जापुर के सीडीओ विशाल कुमार को गीडा का सीईओ नियुक्त किया गया है।

मूल रूप से एटा जिले के विशाल कुमार की पहली पोस्टिंग अयोध्या में 3 अक्टूबर 2022 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। इसके बाद 15 दिसंबर 2023 को उन्हें मिर्जापुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। अब उनकी पोस्टिंग गीडा के सीईओ के रूप में हुई है। बुधवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। अनुज मलिक के कार्यकाल में गीडा में कई बड़े निवेश धरातल पर उतरे। वरुण बेवरेजेज के पेप्सिको बाटलिंग प्लांट, केयान डिस्टिलरी, ज्ञान डेयरी और तत्वा प्लास्टिक जैसी इकाइयों की स्थापना और लोकार्पण इसी अवधि में हुआ। इससे गीडा में औद्योगिक गतिविधियों के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े। वहीं, उनके नेतृत्व में गीडा के भविष्य के विस्तार के लिए धुरियापार में करीब 5500 एकड़ की औद्योगिक टाउनशिप की योजना को आगे बढ़ाया गया। टाउनशिप के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के साथ निवेशकों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए उनका गीडा के लैंड बैंक के विस्तार पर जोर रहा। नए औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली और जलनिकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास की योजनाएं भी आगे बढ़ीं। इसी अवधि में प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का उद्घाटन हुआ। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी आवासीय जरूरतों को देखते हुए सेक्टर-11 में लंबे समय बाद आवासीय भूखंडों और फ्लैटों की नई योजना शुरू हुई। श्रमिकों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल हुई। अनुज मलिक के कार्यकाल में शुरू हुई कई परियोजनाएं अभी निर्माण और विकास के चरण में हैं। करीब 350 करोड़ रुपये की फिश फीड इकाई और धुरियापार टाउनशिप का पूर्ण विकास आगे गीडा की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:41
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल