BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Employee • गोरखपुर / बड़हलगंज • 15-06-2026

कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना में शामिल करने की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चिल्लूपार के राजेश त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी एवं लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के दायरे में शामिल किए जाने की मांग की गई।

संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए संचालित कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी एवं लिपिकीय कर्मचारी अपेक्षाकृत कम आय वर्ग से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

Image Source Here...

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि एक ही विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को समान रूप से इस कल्याणकारी योजना से आच्छादित किया जाए, ताकि प्रत्येक कर्मचारी और उसका परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त कर सके। विधायक राजेश त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की इस न्यायोचित मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष मुनि, सोनू कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस