BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 27-10-2026

गोरखपुर में पति को दौड़ाकर रॉड से पीटा, जान से मारने की दी धमकी, CCTV में घटना कैद

गोरखपुर : गोरखनाथ क्षेत्र के शास्त्रीपुरम विस्तार योजना में पति-पत्नी के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी पर रॉड जैसे हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पीड़ित पति ने पुलिस को दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस केस की जांच थाने की उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह को दी गई है। मामला थाना गोरखनाथ इलाके का है। शास्त्रीपुरम विस्तार योजना निवासी राहुल कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, उनकी पत्नी कृति गुप्ता उर्फ रिंकी का व्यवहार जिद्दी और चिड़चिड़ा है और वह अक्सर बिना बताए घर से गायब रहती हैं। पीड़ित पति का आरोप है कि 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे जब वह घर पहुंचा तो पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। रात करीब 10 बजे फिर घर पहुंचा तो ताला लगा मिला। वह पत्नी और बेटी को आसपास के दुर्गा पंडाल में खोजने गया, लेकिन पता नहीं चला। आरोप है कि आधे घंटे बाद जब वह बाइक से उतर रहा था तभी पीछे से उसकी पत्नी आई और हाथ में लिए रॉडनुमा डंडे से उस पर हमला कर दिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना को कई लोगों ने देखा है।घर पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। राहुल कुमार गुप्ता इवेंट मैनेजर हैं। शादी-पार्टी में शामियाना से लगाए अन्य काम का ठेका लेते हैं। उन्होंने बताया कि 16 साल पहले मई माह में शादी हुई थी। उनकी एक 9 साल की बेटी है। राहुल का पुराना घर तिवारीपुर इलाके सूर्यकुंड कालोनी में है। वह शादी के बाद गोरखनाथ इलाके में नया मकान बनवाए थे। यह दो मंजिला मकान राहुल और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर है। यहां पर वह पत्नी और बच्ची के साथ रहते हैं। माता-पिता सूर्यकुंड रहते हैं। आरोप लगाया कि इधर कुछ दिनों से पत्नी राहुल से दूरी बनाना चाह रही है। राहुल से अलग होकर मकान पर भी कब्जा जमाना चाह रही है। इसलिए आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद से ही राहुल अपने सूर्यकुंड वाले घर पर रह रहे हैं।



Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश