BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-10-2026

गोरखपुर एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल जारी किया, रविवार से लागू होगा नया टाइम टेबल

गोरखपुर : एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल 2026-27 जारी कर दिया गया है। DGCA से स्वीकृत यह शेड्यूल रविवार से लागू होकर 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसमें इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स को शामिल किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार, गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और नवी मुंबई के लिए फ्लाइट्स निर्धारित की गई हैं। नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए इंडिगो की दो और अकासा एयर की एक फ्लाइट निर्धारित है। इंडिगो की पहली फ्लाइट सुबह 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 12:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी और 3:55 बजे उड़ान भरेगी। वहीं, अकासा एयर की फ्लाइट शाम 4:40 बजे पहुंचेगी और 5:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 5:55 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। वहीं, स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम 6:05 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की फ्लाइट दोपहर 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 2:50 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो की एक फ्लाइट शाम 4:55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा, बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट मार्च में शुरू होगी। हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 1:55 बजे वापस रवाना होगी। नवी मुंबई के लिए फ्लाइट सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों सेवाएं रविवार से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6302 सुबह 10:50 बजे बेंगलुरु से गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट संख्या 6E6310 सुबह 11:25 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी। इस सेवा का संचालन 1 मार्च से 27 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। सर्दियों में कोहरे और खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस और टाइमिंग जरूर चेक कर लें। गोरखपुर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल रविवार 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान फ्लाइट्स का संचालन तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:15
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश