BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Foundation, project • गोरखपुर / बड़हलगंज • 20-04-2026

21 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास, घाघरा नदी के कटान से बचाव को 1300 मीटर ठोकर-पिचिंग कार्य

रूरल न्यूज नेटवर्क। घाघरा (सरयू) नदी के कटान से बचाव के लिए 21 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया गया है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत बड़हलगंज क्षेत्र में ज्ञानकोल से बगहा तक 1300 मीटर की लंबाई में स्थायी ठोकर और पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य 20.69 करोड़ रुपये (2069.79 लाख) की लागत से पूरा होगा, जिसका उद्देश्य नदी की धारा को कटान से रोकना है। बड़हलगंज के ग्राम पंचायत पटना के राजस्व ग्राम ज्ञानकोल, पटना मुस्तकिल, पटना एहतमाली, ग्राम पंचायत पौहरिया के राजस्व ग्राम दिस्तौलिया, ग्राम पंचायत बगहा के राजस्व ग्राम बगहा परसिया भदवार, मूसाडोही और ग्राम पंचायत नेतवार पट्टी के राजस्व ग्राम नेतवार पट्टी पर सरयू नदी लगातार कटान कर रही है। राम जानकी महामार्ग भी इस कटान से प्रभावित है।

Image Source Here...

बीते वर्ष कटान की विभीषिका के कारण इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को विस्थापित होना पड़ा था। इन गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड द्वितीय द्वारा शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए परियोजना के लिए धन स्वीकृत कर दिया है। सिंचाई विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चिल्लूपार का कछार क्षेत्र दशकों से बाढ़ और कटान की विभीषिका से जूझ रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच को इस समस्या से राहत मिलने का श्रेय दिया। विधायक त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी भी ली।

इस अवसर पर पटना के पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिला प्रभारी हृदयशंकर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, राजीव पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस