BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-09-2026

गोरखपुर में ऑटो ने रौंदा बस का इंतजार कर रहा परिवार, मासूम की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर : बस का इंतजार कर रहे परिवार को तेज रफ्तार आटो ने रौंद दिया। हादसे में दो वर्ष के देवांश की मौत हो गई, जबकि चार माह की बच्ची तृषा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आटो चालक वाहन लेकर सिकरीगंज की ओर फरार हो गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। यह हादसा उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव के पास गुरुवार सुबह को हुआ। पिपरा पांडेय निवासी विनय पांडेय गुरुवार को अपनी पत्नी श्वेता पांडेय को चिकित्सक को दिखाने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। उनके साथ दो वर्ष का बेटा देवांश भी था। विनय की बहन पुनीता, जिनकी शादी गोला थाना क्षेत्र के मेड़री गांव में हुई है, अपनी चार माह की बेटी तृषा के साथ उनके साथ थीं। सभी लोग गांव के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नौ बजे उरुवा की तरफ से तेज रफ्तार में आया आटो अनियंत्रित होकर परिवार के लोगों को रौंद दिया। इसी दौरान बस के इंतजार कर रहे अमोढ़ा निवासी श्रवण सिंह को भी आटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों ने देवांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चार माह की तृषा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आटो चालक की तलाश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल