BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 27-10-2026

गोरखपुर में मिली लाश का कर दिया था अंतिम संस्कार

गोरखपुर  : उमरावगंज निवासी 27 वर्षीय प्रीति तीन साल पहले संदिग्ध दशा में लापता हुई। गोरखपुर में एक युवती की लाश को पहचान कर घरवालों ने प्रीति का अंतिम संस्कार और तेरहवीं कर दी। मगर गम में डूबे परिवार के बीच अचानक खुशियां छा गईं। परिवार जिस प्रीती को मृत मान चुका था, वह गुजरात के नारी संरक्षण केंद्र में जिंदा मिली। गूगल सर्च से इसका पता चला तो वीडियो काल पर बातचीत कर सही शिनाख्त हुई। बनवारी लाल की पुत्री प्रीति 13 मई 2023 को अचानक घर से गायब हो गई थी। स्वजन ने नवाबगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन तीन साल तक कोई सुराग नहीं मिला। 30 सितंबर 2026 को गोरखपुर पुलिस के माध्यम से लालगोपालगंज पुलिस को एक लावारिस शव मिलने की सूचना मिली। मां कमला देवी, चचेरा भाई जितेंद्र और भाभी गोरखपुर पहुंचे। नाक पर तिल और जलने के निशान के आधार पर तीनों ने शव की शिनाख्त प्रीति के रूप में की। हालांकि मां का डीएनए सैंपल भी लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी थी। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को लालगोपालगंज ले आए और चार अक्टूबर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद आठ अक्टूबर को तेरहवीं का संस्कार भी पूरा कर लिया गया। 24 अक्टूबर को लालगोपालगंज पुलिस चौकी के दारोगा शुभम ने मां कमला देवी को फोन करके बताया कि उनकी बेटी प्रीति गुजरात के एक एनजीओ में सुरक्षित है। बड़ौदा स्थित नारी संरक्षण केंद्र की काउंसलर तृप्ति पांडेय ने बताया कि युवती पांच अगस्त 2023 को रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस हालत में मिली थी। वह पिछले दो साल से उसे घर भेजने का प्रयास कर रहीं थीं, लेकिन युवती सिर्फ 'लालगंज' बोलती थी, जिससे सही पता नहीं मिल पा रहा था। तीन दिन पहले गूगल पर सर्च करते समय 'लालगोपालगंज' दिखा। जब युवती से पूछा गया तो उसने उमरावगंज को अपना मोहल्ला बताया। जब लालगोपालगंज सर्च किया तो 15 वार्ड में उमरावगंज मिला। इसके बाद एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह के माध्यम से वीडियो कालिंग कराई गई, तब प्रीति ने अपने स्वजन और पड़ोसियों को पहचान लिया। वहीं घरवालों ने भी उसकी सही पहचान की। एसीपी ने बताया कि युवती को उसके घर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश