BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 18-09-2026

बलिया के परिवार की ड्रॉप्सी बीमारी से गई जान

गोरखपुर : बलिया में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में बीमारी का कारण सामने आ गया है। गोरखपुर AIIMS में हुई जांच में ड्रॉप्सी बीमारी की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, परिवार कई महीनों से दर्द और अन्य समस्याओं के घरेलू उपचार के लिए सत्यानाशी (आर्जीमोन मैक्सिकाना) के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल कर रहा था। आशंका है कि परिवार की तीन महिलाओं ने सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के पशुहारी गांव निवासी शिवचंद राजभर की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी की 29 अगस्त को मौत हुई थी। इसके बाद 1 सितंबर को उनकी 80 वर्षीय मां जोनिया देवी की मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार से लौटे ही थे कि उसी दिन वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर से 24 वर्षीय बेटी प्रीति की मौत की सूचना मिली। एक के बाद एक तीन मौतों से परिवार में मातम छा गया। बीमारी का कारण पता लगाने के लिए कई संभावित पहलुओं की जांच की गई और नमूने भी लिए गए, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर की पहल पर परिवार के बचे सदस्यों शिवचंद और उनके बेटे मनन को इलाज और बीमारी का कारण पता लगाने के लिए एम्स गोरखपुर भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए AIIMS की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय भारती को डॉक्टरों की टीम गठित करने के निर्देश दिए। न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. आशुतोष तिवारी ने मरीजों के लक्षणों के आधार पर ड्रॉप्सी की आशंका जताई। इसके बाद मेडिसिन विभाग के डॉ. कनिष्क कुमार, वरिष्ठ विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय कुमार मिश्रा और अन्य चिकित्सकों ने जांच की। जांच में सत्यानाशी के बीजों से होने वाली ड्रॉप्सी को बीमारी का कारण पाया गया। AIIMS की जांच में सामने आया कि परिवार ने करीब 7 से 8 किलो सत्यानाशी के बीजों का तेल पेरवाया था। इसका इस्तेमाल वे लंबे समय से दर्द और अन्य बीमारियों के घरेलू उपचार के तौर पर कर रहे थे। चिकित्सकों का मानना है कि परिवार की तीन महिलाओं ने इसे सरसों के तेल की जगह इस्तेमाल किया, जिससे उनमें ड्रॉप्सी के लक्षण विकसित हुए। बीमारी बढ़ने के साथ उनकी हालत गंभीर होती गई और इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गईं। जांच में यह भी सामने आया कि शिवचंद के बेटे मनन में बीमारी के लक्षण नहीं मिले। बताया गया कि वह ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था। एहतियात के तौर पर उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। उपचार के बाद शिवचंद और मनन की हालत में सुधार होने पर दोनों को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

AIIMS की निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने बीमारी और उसके कारण की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि ड्रॉप्सी जैसी बीमारी में लक्षणों की जल्द पहचान, समय पर उपचार और जन-जागरूकता महत्वपूर्ण है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:18
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।