BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-09-2026

दूरदर्शन केंद्र मऊ से फिर प्रसारित होंगे कार्यक्रम

 गोरखपुर : प्रसारण और कार्यक्रम निर्माण को लेकर उदासीन पड़ा दूरदर्शन केंद्र मऊ एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। यहां की बिखरी हुई व्यवस्था को ठीक कर दोबारा प्रसारण शुरू कराने के लिए दूरर्शन केंद्र गोरखपुर सहयोगी बनने जा रहा है। अब, यहां से प्रसारण व निर्माण के लिए प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी कार्यों का पूरा प्रबंधन दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के पास होगा। इसके लिए केंद्र की टीम आकलन कर रही है। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर फिल्म निर्माण, एक्सक्लूसिव शो, ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तथा वेब सीरीज आदि को लेकर लगातार काम कर रहा है। अब गोरखपुर केंद्र अपने प्रयासों से जनपद मऊ एवं आसपास के क्षेत्र के दर्शकों को राहत देने जा रहा है। इसके तहत दूरदर्शन केंद्र मऊ में शीघ्र ही कार्यक्रमों का प्रसारण/निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बीते दिनों दूरदर्शन के अधिकारियों ने मऊ केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध तकनीकी एवं उत्पादन सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया।

दूरदर्शन केंद्र मऊ के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय प्रतिभाओं, स्थानीय संस्कृति, कला, साहित्य एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक मंच मिलने की संभावना है। इससे मऊ एवं पूर्वांचल की स्थानीय आवाज और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:20
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल