Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 20-07-2026

बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा


गोरखपुर. शुक्रवार से हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. पुराने गोरखपुर और तारामंडल क्षेत्र में स्थिति भयावह है. घुटनों तक पानी लग गया है. गन्दगी से लगायत नागरिकों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. हालांकि प्रशासन युद्धस्तर पर आवश्यक समाधान के हर संभव प्रयास में लगा हुआ. मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, जीडीए वीसी अभिनव गोपाल और नगर आयुक्त अजय जैन सरीखे सभी आला अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय निरिक्षण कर रहे हैं. जगह-जगह हुए जल भराव से निजात के लिए लगभग ६८ अस्थायी पम्प लगाये गए हैं. आवश्यकतानुसार रामगढ़ ताल और राप्ती नदी तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि इसके नाते रामगढ़ ताल का जलस्तर लगभग एक मीटर से भी अधिक बढ़ गया है. इससे अधिकारियों की चिंता और बढ़ा दी है. क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का २२ और 23 जुलाई को उसी इलाके में कार्यक्रम प्रस्तावित है. लिहाजा अधिकारियों का प्रयास है बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और बालाजी मंदिर की तरफ के इलाके को समय से सुरक्षित कर दिया जाए. २२ को जहां प्रेक्षागृह में भाजपा महानगर का बूथ सम्मेलन है वहीँ 23 तारीख को बालाजी मंदिर के निकट नवनिर्मित सिक्स लेन फ्लाई ओवर का लोकार्पण होना है.

                               रामगढ़ ताल का जलस्तर बढ़ा 

अमूमन जलभराव होने पर शहर का पानी दो स्थानों पर भेजा जाता है. एक राप्ती नदी और दूसरा रामगढ़ ताल. रामगढ़ ताल में गोड धोइया नाले, पैडालेगंज के नालों समेत ताल के इर्द-गिर्द के कालोनियों का पानी जाता है. जलस्तर बढ़ने के बाद पाम पैराडाइज के पास वाले नाले का गेट खोल पानी को राप्ती नदी में भेजा गया है. सोमवार को कई गेट खोले गए जिससे ताल का पानी ओवरफ्लो या बैक्फ्लो न होने पाए. इसके अलावा गीता प्रेस, घंटाघर, लालडिग्गी, इलाहीबाग, विजय चौराहे आदि इलाके में सडको का पानी घरों-दुकानों में पहुँच गया है. असुरन स्थित राप्ती काम्प्लेक्स में बीते शुक्रवार को नाला टूटने से ग्राउंड फ्लोर की सभी दो सौ से अधिक दुकानों में पानी घुस गया था. दुकानों के सामान खराब हो गए. नगर निगम की व्यवस्था से पम्प लगाकर पानी दूसरी ताराफ अभी निकाला ही गया था कि दुबारा पानी भर गया. बहरहाल निगम के इंजीनियरों ने स्थिति नियंत्रण में कर लिया है.     

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:33
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब