कुसम्ही बाजार में रोज लग रहा लंबा जाम, स्कूली बच्चों, मरीजों को परेशानी
गोरखपुर : कुसम्ही बाजार मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। रोज लगने वाले लंबे जाम से स्थानीय दुकानदारों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। जाम की मुख्य वजह अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर कब्जा है। बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और बेतरतीब ऑटो-टैक्सी सड़क को संकरा कर देते हैं। इस जाम के कारण गोरखपुर-कसया मार्ग पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं, जिससे लोगों के कई घंटे खराब होते हैं। एम्बुलेंस और दूसरे इमरजेंसी वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि कुसम्ही बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की जाए। अवैध पार्किंग रोकी जाए और सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो