BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 31-10-2026

गोरखपुर में घर को बनाया गोदाम, सहेज रहे मौत का सामान

गोरखपुर : पटाखा फैक्ट्री और गोदाम आबादी से दूर बनाने का प्रविधान है, लेकिन कई लोग घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण कर रहे हैं। चोरी और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपनाया जा रहा यह तरीका लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। आग लगने पर अवैध भंडारण बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आए मामले लाइसेंस की शर्तों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। बीते वर्षों में कोतवाली और सिकरीगंज क्षेत्र में पटाखों की बरामदगी और भंडारण स्थल पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। इन बरामदगियों के बावजूद बिना लाइसेंस पटाखों की खेप कहां से आ रही है, इसकी पड़ताल पर सवाल उठते रहे हैं। जबकि अधिकारी दीपावली के आसपास जांच अभियान चलाकर बरामदगी करते हैं। वर्ष 2019 में नखास चौक के पास पटाखों के भंडारण वाले मकान में आग लग गई थी। ऊपरी तल पर रखे पटाखों में आग लगने से जोरदार धमाके हुए और आसपास के लोग दहशत में आ गए। कारोबारी सुल्तान का पटाखा बिक्री का लाइसेंस वर्ष 2012 में निरस्त हो चुका था। वर्ष 2018 में उसकी दुकान सील की गई थी, फिर भी वह मकान में पटाखे रखकर बेच रहा था। नीचे कास्मेटिक की दुकान थी। 30 अक्टूबर 2020 को कोतवाली पुलिस ने घोष कंपनी चौराहे के पास देव कुमार गौड़ के कब्जे से पटाखों के 15 कार्टन बरामद किए। वह कैंट क्षेत्र के दाउदपुर का निवासी था। वर्ष 2022 में नखास की आटो पार्ट्स दुकान से पटाखों की बिक्री का मामला सामने आया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में ओसामा एंड कंपनी में अनियमितताएं मिलीं। प्रोपराइटर सद्दन खान पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके। मौके से 3.50 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए गए। दो सितंबर 2026 को सिकरीगंज के ढखवा बाजार में पुलिस ने लाइसेंसधारक दयाशंकर के आवासीय मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में दयाशंकर और उनके बेटे गणेशदत्त को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों के मद्देनजर गोदामों का नियमित निरीक्षण, लाइसेंस शर्तों का सत्यापन और आवासीय क्षेत्रों में निगरानी जरूरी है, ताकि संभावित अग्निकांड और जान-माल के नुकसान का खतरा कम किया जा सके। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश