BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 28-10-2026

बच्ची से दुष्कर्म-हत्या केस में अगली सुनवाई 28 को होगी, गोरखपुर में पंचायतनामा भरने वाले नायब तहसीलदार की गवाही हुई

गोरखपुर : जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। बच्ची का पंचायतनामा भरने वाले नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार चौरसिया की गवाही दर्ज की गई। बचाव पक्ष की जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने शेष जिरह के लिए 28 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी और राम मिलन सिंह ने नायब तहसीलदार का मुख्य बयान दर्ज कराया। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने उनसे जिरह की। मामले में इससे पहले बच्ची का पोस्टमार्टम करने वाले तीन डॉक्टरों के पैनल की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो चुकी है। सोमवार को पैनल की सदस्य डॉ. अनीता सिंह राजपूत की गवाही और बहस पूरी हुई थी। इससे पहले डॉ. प्रिंस गुप्ता से भी बचाव पक्ष की जिरह हो चुकी थी। इसके अलावा बच्ची के पिता और बड़ी बहन समेत आठ गवाहों के बयान अदालत में दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ, कोतवाली के मुकदमा लेखक और स्कूल के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। अब पंचायतनामा भरने वाले नायब तहसीलदार की शेष जिरह के बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी। 10 साल की बच्ची 28 जुलाई की रात गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पुलिस की वर्दी पहने एक युवक के उसे अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इस दौरान डायल 112 में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही अभिषेक यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की जांच की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया था, ऐसा पुलिस का कहना है। अब मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। अदालत ने नायब तहसीलदार की शेष जिरह के लिए 28 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश