BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, public service center • गोरखपुर / बड़हलगंज • 14-05-2026

जनसेवा केंद्र से रुपये लेकर भागने की सूचना, संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में मदरिया चौराहे पर स्थित एक जन सेवा केंद्र से रुपये लेकर एक युवक के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जन सेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि एक युवक केंद्र से रुपये लेकर फरार हो गया है। इस खबर के फैलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

इसी दौरान, गोला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर इलाके में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें युवक ने अपना पता चौकड़ी गांव बताया। ग्रामीणों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि मामला वास्तव में रुपये लेकर भागने का है या इसके पीछे कोई अन्य विवाद है। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि संबंधित जन सेवा केंद्र की ओर से पहले भी चोरी और अन्य घटनाओं की शिकायतें की जा चुकी हैं। हालांकि, पूर्व में हुई जांच में कई मामले लेन-देन और टिकट विवाद से जुड़े पाए गए थे।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र संचालक को पहले भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी गई थी, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Image Source Here...

थाना प्रभारी के अनुसार, जिस युवक पर रुपये लेकर भागने का आरोप है, वह पुलिस को काफी नशे की हालत में मिला। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस