BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-10-2026

सड़क से भाजपा के बागी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का कब्जा हटाने की सिफारिश

गोरखपुर : बेतियाहाता से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर आवास विकास कालोनी, पूर्वी बेतियाहाता में सार्वजनिक सड़क पर गेट लगाकर रास्ता बाधित करने और उसका निजी उपयोग किए जाने और सड़क के दोनों किनारों पर गेट लगा कर आम लोगों का आवागमन बाधित करने का आरोप है। संयुक्त जांच टीम ने नगर निगम को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की है। गौरतलब है कि विश्वजीत त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के सुप्रिमो अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने 03 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी (नगर) को भेजे पत्र में संयुक्त जांच आख्या का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की अपेक्षा की है। यह जांच अपर जिलाधिकारी (नगर) के 30 अक्तूबर 2024 के पत्र के क्रम में गठित समिति ने की थी। समिति ने 12 सितंबर 2025 को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। जांच टीम की रिपोर्ट के मुताबिक पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के परिसर में सार्वजनिक सड़क के दोनों किनारों पर एक-एक गेट स्थापित है। इस कारण मकान संख्या 53, 54, 55 और 56 के पीछे लेआउट में दर्ज तीन मीटर चौड़ी सड़क पर आवागमन स्थाई निर्माण से बाधित है। सड़क के दोनों ओर गेट लगाकर निजी कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। संयुक्त जांच आख्या पर आवास विकास परिषद, नगर निगम, क्षेत्राधिकारी कैंट, नगर मजिस्ट्रेट और अपर नगर आयुक्त के हस्ताक्षर हैं। इस मामले की शिकायत आवास विकास कालोनी के निवासी अमित कुमार सिंह ने की थी।

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि मकान नके पिता शिवाजी त्रिपाठी के नाम पर है। उन्होंने स्वयं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के निर्माण खंड-01 के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बेतियाहाता पूर्वी योजना में गाटा संख्या 269 और 272 से जुड़े भूमि विवाद में कार्रवाई की मांग की है। दावा किया कि संबंधित भवन का निर्माण उनके बाबा स्व. राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने वर्ष 1966 में कराया जबकि आवास विकास परिषद वहां 1984-85 में आया। परिषद ने उनके मकान की सहन में जबरन अपने ले-आउट में तीन मीटर सड़क दर्शा दिया, जिसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1997 में 90 दिन में पक्ष सुन कर आपत्ति निस्तारण का आवास विकास परिषद को आदेश दिया था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:47
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश