BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 23-09-2026

खाते में 1.75 करोड़ का साइबर फ्रॉड का टर्नओवर

गोरखपुर : नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक के दस्तावेज ले लिया गया और उस पर बैंक खाता खुलवाकर उसका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के एक करोड़ 75 लाख रुपये की रकम के लेनदेन में किया गया। बिछिया जंगल तुलसीराम के कुम्हार टोला निवासी रमेश सहानी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। खाते में देश के कई हिस्सों से रकम आने की जानकारी भी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहपुर के कुम्हार टोला निवासी आशीष निषाद व अभिषेक जायसवाल के रूप में हुई है। पीड़ित रमेश ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी आशीष निषाद पुत्र विक्की निषाद और विक्की राजभर ने उसे रुपये और नौकरी का लालच दिया। दोनों ने उसके दस्तावेजों के आधार पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया। रमेश के मुताबिक, सभी कागजात रोहन नामक व्यक्ति के माध्यम से अभिषेक कुर्मी को दिए गए। रमेश का आरोप है कि उसे बताया गया था कि तीन दिन बाद उसकी नौकरी लग जाएगी और उसके खाते में रुपये आने लगेंगे। कई दिन बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों से पूछताछ की। आरोप है कि वे लगातार टालमटोल करते रहे। इसके बाद रमेश ने बैंक जाकर अपने खाते की जानकारी ली तो अधिकारियों ने खाते में बड़े पैमाने पर लेनदेन होने की जानकारी दी। रमेश के अनुसार, बैंक से पता चला कि उसके खाते से करीब 1.75 करोड़ रुपये का लेनदेन हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसने इन रुपयों का इस्तेमाल किया। खाते में देश के अलग-अलग हिस्सों से रकम आने की बात भी सामने आई है। इससे खाते के साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

साइबर फ्राड का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। खाते से किए गए लेन-देन के बारे में संबंधित बैंक से जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:41
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल