BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Married, woman, Husband • गोरखपुर / बड़हलगंज • 12-02-2026

विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट:पति पर अवैध संबंध का आरोप, सास समेत दो पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज में एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कस्बा बड़हलगंज के कल्यानपुर निवासी श्रेयांसी वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह 30 नवंबर 2025 को गोरखपुर के हसूपुर निवासी अमित वर्मा से हुआ था। श्रेयांसी के अनुसार, शादी के तुरंत बाद ही पति और सास ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष उसे लगातार अपमानित करता था और ताना मारता था कि उसके मायके वालों ने कुछ नहीं दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे भोजन भी नहीं दिया जाता था। पति और सास मिलकर उसे डराते-धमकाते थे।

ससुराल पक्ष कथित तौर पर एक चार पहिया वाहन और दस लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था, जिसका उद्देश्य नई दुकान खरीदना बताया गया। यह मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना और बढ़ गई। एक बार मारपीट के दौरान पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर उसमें मौजूद पढ़ाई से संबंधित रिकॉर्ड भी डिलीट कर दिए गए।

श्रेयांसी ने अपने पति पर घरेलू काम करने वाली महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इस बात का विरोध करने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का दावा है कि पति के इसी चारित्रिक दोष के कारण उसकी पिछली शादी भी टूट चुकी थी, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली।

Image Source Here...

जब पीड़िता ने अपने मायके पक्ष को पूरी बात बताई और पिता ने ससुराल वालों से संपर्क किया, तो पति ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता पर जेवर लेकर घर से भाग जाने का आरोप लगाया, जबकि उसके पिता विधिवत विदाई कराकर उसे मायके लाए थे।

पुलिस ने पति और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:41
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा