BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 16-10-2026

सपाई हो गए हो क्या? रविकिशन ने मारा था ताना, अब सपा ज्वाइन करेंगे बीजेपी पार्षद

गोरखपुर : जलभराव की शिकायत करने पर जिस भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को सांसद रविकिशन ने ताना मारते हुए कहा था कि सपाई हो गए हो क्या, वह अब सच में सपाई होने जा रहे हैं। विश्वजीत ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। मुलाकात की फोटो फेसबुक पर लगाने के साथ विश्वजीत ने कहा कि वह जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नगर निगम पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले सांसद रवि किशन को फोनकर जलभराव की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर रविकिशन ने कह दिया कि सपाई हो गए हो क्या। इस पर बीजेपी पार्षद भड़क गए थे। रविकिशन से ही पूछ लिया था कि आप बसपाई हो गए हैं क्या। इसका वीडियो भी पार्षद ने बनाया था और खूब वायरल हुआ था। इस बीच लखनऊ की एक पत्रकारवार्ता में सपा सुप्रीमो ने विश्वजीत त्रिपाठी को सपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। वहीं, गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुरादाबाद से भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना, मनमोहन सिंह सैनी, पूर्व सांसद के ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी कटरा बाजार गोण्डा के ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीपी मौर्या के पुत्र अक्षय मौर्य शामिल हुए। इसके अलावा कुंडा के भाजपा नेता योगेंद्र नाथ मिश्रा बाबागंज से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी केशव पासी, मेरठ से बसपा के पूर्व विधायक विनय कुरानी, खुर्जा से बसपा के पूर्व विधायक चंद्रपाल सिंह, सेवता विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष प्रताप सिंह शामिल हुए। बुलंदशहर से बसपा के नेता नरेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण सैनी, बुलंदशहर से बसपा के जिला पंचायत सदस्य अंकित गौतम, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ योगेंद्र जाटव, मेरठ मंडल के बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार सैनी, सेवानिवृत्त पीपीएस महेंद्र कुमार उनकी पत्नी कमलेश निरंजन, पूर्व आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। भवानी भीख शुक्ल के साथ उनके पांचों पुत्र भगवान शुक्ल, श्रीकृष्ण भगवान शुक्ल, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ल, शंकर भगवान शुक्ल समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:35
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार