BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

भूकंप और आग से ऊंचे भवन के लोगों थमी सांस, जवानों ने बचाई जान

गोरखपुर : जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निशमन को लेकर मॉकड्रिल हुई। निर्धारित समय आपदा का माहौल बनाया गया और प्रशिक्षित जवानों ने विषम परिस्थितयों में फंसे लोगों की जान बचाने की कवायद शुरू की। स्थानीय लोग जवानों का चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन देखकर रोमांचित हो उठे। कभी लोग सांस थामें दिखे तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। रामगढ़ ताल क्षेत्र में स्थित पॉम पैराडाइज में हुए भूकंप और अग्निसुरक्षा के मॉक ड्रिल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी आपदा जय प्रकाश ने रिस्पांस टाइम चेक किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। पॉम पैराडाइज में काल्पनिक भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुए भवन में फंसे व्यक्तियों को अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के 32 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाहन के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। वहीं, शॉर्ट सर्किट के कारण घटित अग्निकांड में विद्युत आपूर्ति को बाधित करते हुए आग पर नियंत्रण प्राप्त करने की विधि का प्रस्तुतीकरण किया गया। 10 मिनट में हाइड्रोलिक की सभी सीढ़िया खुल गईं और पांचवी मंजिल से एक व्यक्ति को नीचे उतार दिया गया।

एनडीआरएफ टीम ने भूकंप से क्षतिग्रस्त मकान के विभिन्न फ्लोर पर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हाथ में बच्चे को लेकर रस्सी के सहारे सुरक्षति नीचे उतरते जवान को देख लोग रोमाचिंत हो गए। इस मौके पर तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नीलम त्रिपाठी, जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता उपस्थित थे। अभ्यास कार्यक्रम में ऑब्जर्वर की भूमिका में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा गोरखा रेजीमेंट गोरखपुर के प्रतिनिधियों ने शासन को अपने सुझाव प्रेषित किया।

कैंपियरगंज तहसील के एमवी इंटर कॉलेज में एसडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को आपदा के दौरान सुरक्षा के उपायों की सीख दी। गोला तहसील के बड़हलगंज क्षेत्र में दुर्गावती हॉस्पिटल में अग्निकांड की घटना के दौरान मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाने और आग पर नियंत्रण का मॉक ड्रिल किया गया। चौरी चौरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे और तहसील प्रशासन अग्निकांड की घटना के दौरान बचाव का मॉक ड्रिल किया। सहजनवा तहसील में औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक रिसाव के दौरान लोकल क्राइसिस ग्रुप से समन्वय स्थापित कर रिसाव रोकने की कार्यवाही का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। खजनी तहसील के उनवल नगर पंचायत क्षेत्र के गीता देवी महिला महाविद्यालय में आग लगने पर सुरक्षा का मूक अभ्यास हुआ। वहीं, महिलाओं को एलपीजी गैस रिसाव तथा अग्निकांड के दौरान सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

बांसगांव तहसील के कौड़ीराम क्षेत्र के आरपीएम एकेडमी में विद्यार्थियों को आपदा के समय बचाव को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान विषम स्थिति में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास भी किया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:17
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR