BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi,death certificate • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-06-2026

मृत्यु प्रमाण पत्र विवाद में नया मोड़, डीएम ने बड़हलगंज ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज क्षेत्र के निजी अस्पताल में मृत कुशीनगर जिले की मृतका लैकुननिशा पत्नी समसुद्दीन के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता हशरतुन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि मृतका का वैध मृत्यु प्रमाण पत्र 23 मार्च 2019 की मृत्यु तिथि के आधार पर सक्षम अधिकारियों की जांच और आदेश के बाद जारी किया गया था। आरोप है कि बाद में मृतका के पति समसुद्दीन व उसकी पुत्री रन्नो निशा उर्फ़ साहिना सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर कथित रूप से नोटरी शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों के आधार पर नगर पंचायत बड़हलगंज से 23 मार्च 2020 की मृत्यु तिथि अंकित कर दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया गया।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने तथा इस प्रकरण में शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। शिकायत में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बड़हलगंज के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Image Source Here...

इस संबंध में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी राम समुख ने बताया कि दोनों पक्षों से संबंधित अभिलेख पुनः मांगे गए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों का परीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फाहिमा अस्पताल प्रशासन ने स्वीकार किया है कि पूर्व में जारी एक पत्र में लिपिकीय त्रुटिवश मृत्यु वर्ष 2020 अंकित हो गया था, जबकि सही मृत्यु तिथि 23 मार्च 2019 है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ फय्याज ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए संशोधित स्पष्टीकरण जारी किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासनिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस